पांच चरणों में होंगे चुनाव
बिहार
में चुनाव 5 चरणों
में होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त
डॉ नसीम जैदी ने घोषणा की कि
कुल 243 सीटों
के लिए चुनाव पांच चरणों में
कराए जाएंगे। बिहार में 6.68
करोड़ मतदाता
हैं। बिहार चुनावों की घोषणा
में त्योहारों का विशेष ध्यान
रखा गया है। 38 जिले
में से 29 नक्सल
प्रभावित माने जा रहे हैं,
इसी कारण
सभी बूथों के लिए केंद्र की
ओर से अर्धसैनिक बल तैनात
रहेंगे।
आचार संहिता लागू
चुनावों
की घोषणा के साथ ही आचार संहिता
लागू हो गई है। 16 सितंबर
से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी।
12 अक्टूबर
को पहले चरण का मतदान होगा।
दूसरे चरण का मतदान 16
अक्टूबर
को होगा। तीसरे चरण का चुनाव
28 अक्टूबर
को होगा। चौथे चरण का चुनाव
एक नवंबर को होगा। पांचवां
और अंतिम चरण का चुनाव 6
नवंबर को
होगा। मतगणना 8 नवंबर
को होगी।
पहला
चरण - 49 सीटों
पर मतदान।
दूसरा
चरण - 32 विधानसभा,
जिले कैमूर,
रोहताग,
जहानाबाद,
औरंगाबाद
तीसरा
चरणः 50 विधानसभा,
जिले सारण,
वैशाली,
नालंदा,
पटना,
भोजपुर,
बक्सर
चौथा
चरणः 55 विधानसभा,
जिले पं
चंपारण पूर्व चंपारण शिवहर,
सीतामणि,
मुजफ्फरपुर,
गोपालगंज,
सीवान
पांचवां
चरणः 57 विधानसभा,
जिले मधुबनी,
सुपौल,
अररिया,
किशनगंज,
पूणि कटियार,
मधेपुरा,
सहरसा,
दरभंगा
पहली
बार मशीन पर प्रत्याशियों की
तस्वीर भी
वोटिंग
मशीन ईवीएम पर नाम के साथ
प्रत्याशियों की तस्वीर भी
होगी। देश में ईवीएम पर
प्रत्याशियों की तस्वीर का
यह प्रयोग पहली बार हो रहा है।
पहले चरण की वोटिंग के बाद से
ही एग्जिट पोल पर रोक लग जाएगी।
हर विधानसभा में दो मॉडल पोलिंग
बूथ होंगे। हर विधानसभा के
लिए दो मॉडल पुलिस स्टेशन
स्थापित किया जाएगा।
नीतीश
सरकार 29 नवंबर
तक
243 सदस्यीय
बिहार विधानसभा का कार्यकाल
29 नवंबर
को समाप्त हो रहा है। बिहार
में जदयू 10 साल
से सत्ता में है। नीतीश कुमार
की पार्टी का इस बार लालू प्रसाद
की राजद और कांग्रेस के साथ
गठबंधन है। नीतीश भाजपा के
साथ 17 साल
पुराना गठजोड़ तोड़कर जून
2013 में
राजग से अलग हो गए थे।
भाजपा
को पासवान का साथ
पिछले
वर्ष लोकसभा चुनाव में भाजपा
का रामविलास पासवान की लोजपा
और उपेन्द्र कुशवाहा की
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी
के साथ गठजोड़ था और भाजपा नीत
गठबंधन ने उस चुनाव में शानदार
प्रदर्शन किया था।
वोटिंग 12 अक्टूबर से शुरू, काउंटिंग 8 नवंबर को
चरण
तारीख
विधानसभा
सीटें
पहला
12 अक्टूबर
49 सीटें
दूसरा
16 अक्टूबर
32 सीटें
तीसरा
28 अक्टूबर
50 सीटें
चौथा
1 नवंबर
55 सीटें
पांचवां
5 नवंबर
57 सीटें
चुनाव आयोग की खास तैयारियां
- सुरक्षा
बेहद कड़ी होगी। घुड़सवार
पुलिस, हेलिकॉप्टर्स
और स्पेशल बोट्स से निगरानी।
- लाइसेंसी
हथियारों को इकट्ठा करने के
लिए स्पेशल कमेटियां बनाई गई
हैं।
- पहली
बार ईवीएम पर उम्मीदवारों की
फोटो भी होंगी।
आंकड़ों में बिहार
- 243 विधानसभा
सीटें
- 38 सीटें
अनुसूचित जाति
- 47 सीटें
नक्सल प्रभावित
- 6.68 करोड़
मतदाता
- 38 में
से 29 जिले
नक्सल प्रभावित
No comments:
Post a Comment