सना,
यमन -
गृहयुद्ध
में जल रहे यमन में सऊदी अरब
लगातार हवाई हमले कर रहा है।
ऐसे ही एक और हमले में 20
भारतीयों
की मौत हो गई। मंगलवार को यह
हमला यमन के हदीदा बंदरगाह
पर तेल के तस्करों को निशाना
बनाकर किया गया। हदीदा बंदरगाह
के पास अल-खोखा
इलाके में अरब गठबंधन सेनाओं
की ओर से दो नावों को निशाना
बनाया गया। समाचार एजेंसी
रॉयटर्स के अनुसार अल-खोखा
का इस्तेमाल भारतीयों की ओर
से कच्चे तेल की तस्करी के लिए
किया जाता है।
नई
दिल्ली में भारतीय विदेश
मंत्रालय ने कहा कि वह अब भी
इस खबर की पुष्टि करने की कोशिश
कर रहा है। विभाग ने कहा कि
फिलहाल उसके पास भारतीयों के
मारे जाने की कोई जानकारी नहीं
है।
विद्रोहियों के खिलाफ कर रहा हवाई हमले
यमन
के शिया विद्रोहियों के खिलाफ
सऊदी अरब लगातार हवाई हमले
कर रहा है। शिया विद्रोही गुट
हउती ने देश के बड़े भूभाग पर
कब्जा जाम लिया है। इसी के बाद
सऊदी अरब के नेतृत्व में अरब
देशों ने इस वर्ष 26 मार्च
से हवाई हमले शुरू किए। अरब
देशों के गठबंधन ने शिया
विद्रोहियों को यमन से पूरी
तरह से उखाड़ फेंकने के लिए
कमर कस ली है।दूसरी ओर विद्रोहियों
का सफाया करने के लिए और ज्यादा
सैनिकों को जमीन पर उतारने
की योजना बनाई गई है। इसी के
तहत अतिरिक्त विदेशी बलों को
सना की ओर बढ़ने को कहा गया
है।
No comments:
Post a Comment