कहते हैं- जाको राखे साईयां मार सके ना कोय....कुछ ऐसा ही है ये वीडियो.... आप भी देखिए कैसे किस्मत के धनी निकले ये लोग...
Wednesday, 9 September 2015
बाप रे....ये तो बाल-बाल बचे
कहते हैं- जाको राखे साईयां मार सके ना कोय....कुछ ऐसा ही है ये वीडियो.... आप भी देखिए कैसे किस्मत के धनी निकले ये लोग...
संजीव कपूर की फूड चेन पर आगरा में लग गई सील
नर्इ
दिल्ली। जाने-माने
शेफ संजीव कपूर की फूड चेन द
यलो चिली पर आगरा प्रशासन ने
छापेमारी कर सील लगा दी। जब
प्रशासन ने छापा मारा तो
रेस्त्रां में कोयले की भट्ठी
जलती हुई मिली। इसके बावजूद
वहां सुरक्षा के पर्याप्त
इंतजाम नहीं थे। इसके अलावा
खाने में गंदगी भी पाई गई। इस
पर एसीएम पंचम ने इस पर सील
लगा दी। वहीं, रेस्त्रां
संचालक ने प्रशासनिक टीम पर
साजिश के तहत कार्रवाई करने
का आरोप लगाया है।
एसीएम
पंचम सौजन्य कुमार को सूचना
मिली कि द यलो चिली रेस्त्रां
में कोयले से भट्ठी जलाकर खाना
बनाया जाता है। इस पर उन्होंने
टीम के साथ रात 9.30 बजे
रेस्त्रां पर छापा मारा। वहां
रसोईघर में कोयले से जलती हुई
भठ्ठी मिली। खाने को भी चेक
किया गया तो उसमें गंदगी देख
एसीएम पंचम सौजन्य कुमार ने
नाराजगी जताई और रेस्त्रां
में सुरक्षा के जरूरी उपकरण
न होने पर नाराजगी जताते हुए
सील लगाने के निर्देश दिए।
नहीं
आया संचालक
जब
प्रशासन की टीम ने रेस्त्रां
संचालक अनिल अग्रवाल को बुलाने
को कहा तो काफी समय तक वे नहीं
आए। वहीं संचालक का कहना है
कि वे किसी काम से मथुरा गए
हुए थे। उनके पीछे ये कार्रवाई
की गई। उन्होंने छापेमारी
करने गई टीम पर मकान मालिक से
मिलकर जानबूझकर कार्रवाई
करने का आरोप लगाया है। बता
दें कि उनका मकान मालिक से
विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय
में विचाराधीन है।
‘बिग बॉस 9’ में जाने को तैयार हैं बाबा गुरमीत राम रहीम
सिरसा,
हरियाणा -
डेरा सच्चा
सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम
रहीम को बाबा से अभिनेता बनते
तो आपने देख ही लिया था,
अब वे भारत
के सबसे चर्चित टेलीविजन
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’
में शामिल
होने को भी तैयार हैं। उन्होंने
खुद इस बात की पुष्टि की है कि
उन्हें बिग बॉस में भाग लेने
का प्रस्ताव आया है।
गाने की लॉन्चिंग से बना दिया रिकॉर्ड
डेरा
सच्चा सौदा प्रमुख ने अपनी
पहली फिल्म एमएसजी यानी मैसेंजर
ऑफ गॉड से बॉलीवुड में कदम रखा
है। विवादित और कुछ जगह बैन
होने के बावजूद वह फिल्म सफल
रही। अब वे दूसरी फिल्म ‘एमएसजी
2-द
मैसेंजर’ में हीरो के रूप में
नजर आएंगे। पिछले दिनों ‘एमएसजी
2-द
मैसेंजर’ के संगीत लॉन्च से
भी उन्होंने रिकार्ड बनाया
है। इस संगीत लॉन्च में तीन
लाख लोग मौजूद थे। यह फिल्म
18 सितंबर
को रिलीज होगी।
‘बिग
बॉस 9’ के
लिए एक शर्त
बिग बॉस के लिए यह रखी शर्त
‘बिग
बॉस 9’ के
संबंध में राम रहीम ने बताया
कि उन्हें प्रस्ताव मिला है,
लेकिन मैंने
एक शर्त रखी है। उन्होंने
बताया, ‘‘हां,
मुझसे ‘बिग
बॉस 9’ शो
में आने के लिए संपर्क किया
गया है। लेकिन मेरी शर्त है
कि अगर वे मुझे मेरे अनुयायियों
से मिलने के लिए रोजाना 2-3
घंटे के लिए
बिग बॉस हाउस से बाहर जाने की
इजाजत देते हैं, तो
ही इसमें शामिल होने के बारे
में सोच सकता हूं। फिलहाल कुछ
तय नहीं है।’’
इन पांचों स्मार्टफोन्स में से आप कौन सा लेंगे?
कीमत 4999 से 39400 रूपए तक
नई दिल्ली। स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स से बाजार भरे पड़े हैं और रोज नए-नए फीचर्स के साथ नए फोन आ रहे हैं। पिछले पांच दिन में कई कीमत रेंज में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स आए हैं। इसमें कार्बन, जिओनी, ओप्पो से लेकर का सैमसंग आदि ब्रैंड शामिल है। आइए अलग-अलब बजट के 5 सबसे शानदार स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स के बारे में जानते हैं...
सबसे सस्ता है कार्बन का टाइटेनियम एस200
अच्छे
फीचर्स वाला स्मार्टफोन कम
कीमत में मिल ही नहीं पाता।
लेकिन कार्बन का टाइटेनियम
एस200इस
कमी को दूर कर देगा। इस स्मार्टफोन
की कीमत मात्र 4999 रूपए
हैं। सस्ती कीमत होने के बावजूद
इसके फीचर्स जबरदस्त हैं। यह
एंड्रॉयड हेंडसेट है जिसमें
दो सिम लगती है तथा 2600
एमएएच की
बैटरी से लैस है। इसमें 5
इंच की एचडी
आईपीएस डिस्पले स्क्रीन,
1.2 गीगाहर्त्ज
क्वॉडकोर प्रोसेसर और 1जीबी
रैम है। बैक में 8 मेगा
पिक्सल कैमरा ड्यूल एलईडी
फ्लैश तथा फ्रंट में 3.2
एमपी कैमरा
दिया गया है।
जिओनी ने उतारा 4जी वाला एफ103
एयरटेल
ने 4जी
की घोषणा क्या की, हर
कोई 4जी
हैंडसेट तलाशने लगा है। इसी
पर नजर रखते हुए जिओनी ने एफ103
हेंडसेट
उतारा है जो 4जी
नेटवर्क पर काम करता है। इसकी
कीमत भी बहुत अधिक नहीं है,
मात्र 9999
रूपए रखी
गई है। इस हेंडसेट में सेल्फी
का शौक रखने वालों का खास ख्याल
रखा है। इसीलिए 5 एमपी
सेल्फी कैमरा दिया गया है। 5
इंच की एचडी
आईपीएस डिस्पले स्क्रीन,
1.3 गीगाहर्त्ज
क्वॉडकोर प्रोसेसर,
2जीबी रैम,
8 एमपी मैन
कैमरा भी इसकी खूबी है।
थोड़ा महंगा है ओप्पो आर7 लाइट
ओप्पो
ने आर7 लाइट
नाम से मिड रेंज बजट स्मार्टफोन
उतारा है। यह भी 4जी
स्मार्टफोन है, जिसकी
कीमत 17990 रूपए
रखी गई है। इसमें 5 इंच
की डिस्पले स्क्रीन,
डयूल सिम
सपोर्ट, 1.3 गीगाहर्त्ज
ऑक्टाकोर प्रोसेसर,
2जीबी रैम,
16 जीबी इंटरनल
मेमोरी तथा 2320 एमएएच
की बैटरी से लैस है।
प्रीमियम हेंडसेट है ओप्पो आर7 प्लस
ओप्पो
ने इस सप्ताह एक और हैंडसेट
उतारा है- आर7
प्लस। मिड
रेंज का यह प्रीमियम हेंडसेट
4जी
नेटवर्क पर काम करता है। इसकी
बैटरी 4100 एमएएच
की है जो काफी समय चलेगी। वहीं
फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल
का है, जिससे
सेल्फी लेने वालों के चेहरे
खिल जाएंगे।इसमें 6 इंच
की फुल एचडी सुपर अमोलेड डिस्पले
स्क्रीन, 13 एमपी
मैन कैमरा, 128 जीबी
मेमोरी कार्ड सपोर्ट,
1.5 गीगागहर्त्ज
ऑक्टाकोर प्रोसेसर और 3
जीबी रैम
दिए गए हैं। इसकी कीमत 29990
रूपए रखी
गई है।
सबसे स्लिम टैबलेट है सैमसंग गैलेक्सी टैब एस2
स्मार्टफोन
की दुनिया के बेताज बादशाह
सैमसंग ने दुनिया का सबसे
स्लिम टैबलेट बाजार में उतारा
है। इसे सैमसंग गैलेक्सी टैब
एस2 नाम
दिया गया है। यह 4जी
नेटवर्क पर काम करता है। इसकी
इंटरनल मेमोरी 32जीबी
है। इसमें 9.7 इंच
की सुपर अमोलेड डिस्पले स्क्रीन
तथा 128 जीबी
मेमोरी कार्ड सपोर्ट जैसे
फीचर्स दिए गए हैं। इसकी कीमत
39400 रूपए
रखी गई है।
ऐसी सेल्फी जिसमें दिखता है 'बहुत कुछ'
अब 30 सितंबर तक भरें आयकर रिटर्न
नई
दिल्ली - आप
इनकम टैक्स रिटर्न भरने से
चूक गए हैं तो आपके लिए खुशखबरी
है। सरकार ने इनकम टैक्स रिटर्न
भरने की अंतिम तिथि 7
सितंबर से
बढाकर 30 सितंबर
2015 कर
दी है। सरकार ने स्पष्ट किया
कि 30 सितंबर
की तिथि के बाद इसमें कोई
बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। इनकम
टैक्स रिटर्न डिपार्टमेंट
को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों
तरीकों से भर सकते हैं।
तो देना पड़ेगा ब्याज और जुर्माना
किसी
वजह से अगर आप इनकम टैक्स रिटर्न
भरने से चूक जाते हैं तो ऐसे
में 31 मार्च
2016 तक
टैक्स की राशि पर निर्धारित
ब्याज के साथ रिटर्न भर सकते
हैं। अंतिम तारिख तक भी आप
इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरते
तो टैक्स पर ब्याज के साथ-साथ
5000 रुपए
जुर्माना भी भरना पड़ेगा। टैक्स
नहीं भरने कि सूरत में व्यक्ति
पर कानूनी कार्यवाही की जा
सकती है, जिसमे
टैक्स चोरी के अपराध में 2-3
साल कैद की
सजा का प्रावधान है।
दो सप्ताह में खत्म हो जाएगी दुनिया!
बहुत बड़े आकार के छह उल्कापिंड बढ़ रहे हैं धरती की ओर
न्यूयॉर्क। एक नई आशंका ने दुनियाभर में दहशत पैदा कर दी है। आशंका यह है कि अगले दो सप्ताह में यानी 21 से 28सितंबर के बीच धरती से जीवन पूरी तरह खत्म हो सकता है। यह आशंका व्यर्थ भी नहीं है। कारण यह है कि बहुत बड़े आकार के छह उल्कापिंड बड़ी तेजी से धरती की ओर बढ़ रहे हैं। यदि इनमें से एक भी धरती तक पहुंच गया तो बुरी तरह तबाही मचा देगा।
![]() |
| ऐसा नजर आएगा खूनी चंद्रमा |
खूनी चंद्रमा से भी लग रहा डर
पिछले
साल अप्रैल से अब तक चंद्रमा
का रंग चार बार लाल हो चुका
है। वैज्ञानिकों के अनुसार
21 से
28सितंबर
के बीच यह पूरी तरह से लाल हो
जाएगा, जिसे
खूनी चंद्रमा कहा जाता है।
इसके प्रभाव के कारण धरती पर
भयानक भूकंप आएंगे और आसमान
से उल्का पिंडों की बाररिश
होगी। ईसाई धर्मगुरओं का दावा
है कि यह दिन ईसा मसीह के धरती
पर आने की सूचना देंगे।
अमेरिकी दहशत में, पुलिस ने दोनों को पकड़ा
मार्क
ब्लिज्ट और जॉन हेगी नाम के
इन दो ईसाई संतों की इस भविष्यवाणी
ने हर किसी को सोचने पर मजबूर
कर दिया है। दोनों गुरुओं का
दावा है कि चांद के लाल होने
की घटना 2000 साल
में एक बार होती है। उनके अनुसार
इस दौरान प्राकृतिक शक्तियां
अरब देशों में युद्ध की स्थिति
पैदा कर तीसरे विश्वयुद्ध की
ओर धकेल देगी। हालांकि दोनों
की इस भविष्यवाणी ने अमरीकी
लोगों में बेचैनी पैदा कर दी
है। मामले की गंभीरता को देखते
हुए अमरीकी पुलिस ने मार्क
ब्लिज्ट और जॉन हेगी को हिरासत
में लिया है।
1948 में ‘ब्लड मून’ के समय हुआ था इजरायल का जन्म
इसाई
पादरी जॉन हेगी ने तो आपदा की
भविष्यवाणी पर ‘फोर ब्लड मून’
नाम से एक किताब भी लिखी है जो
2013 में
प्रकाशित हुई थी। इस किताब
ने बिक्री के कई रिकॉर्ड भी
तोड़े. दोनों
संतो का दावा है कि “1948
में जब ‘ब्लड
मून’ की स्थिति बनी थी,
तो इजरायल
का जन्म हुआ था और इस बार ‘ब्लड
मून’ धरती पर पैगंबर की वापसी
का संकेत मिल रहे हैं”।
ढाई किलोमीटर चौड़ा उल्कापिंड
ईसाई
गुरुओं का दावा है कि ढाई
किलोमीटर चौड़ा उल्कापिंड
प्यूर्टो रिको के पास धरती
से टकराएगा, जिसके
कारण भारी तबाही होगी। उन्होंने
अपनी भविष्यवाणी का आधार कथित
तौर पर बाइबिल के उन कोड्स को
बताया है जिनके आधार पर पहले
भी कई बड़ी अनहोनी के बारे में
भविष्यवाणी की जा चुकी है।
नासा ने कहा- सौ साल में भी ऐसा कुछ नहीं होगा
यह
खबर जंगल की आग की तरह दुनियाभर
में फैली है। जब अमेरिकी
अंतरिक्ष एजेंसी नासा तक यह
बात पहुंची तो उसने अपने
वैज्ञानिकों के हवाले से इसे
पूरी तरह खारिज कर दिया। नासा
का दावा है कि अगले सौ साल में
भी ऐसी कोई घटना नहीं होने
वाली।
चेत जाओ, नहीं तो मरोगे
नासा
की इस आशंका को निराधार बताने
के बाद भी उन धर्मगुरुओं ने
अपनी बात को पूरी तरह सच बताया
है। उन्होंने चेतावनी के लहजे
में कहा है- चेत
जाअो, नहीं
तो सब मरोगे।
और खबराें के लिए क्लिक करें www.SirfKhabar.com
यूपी के पांच लाख लोगों को विदेश में नौकरी दिलाएगी सरकार
लखनऊ
- उत्तर
प्रदेश के युवाओं के लिए
खुशखबरी! प्रदेश
के अप्रवासी भारतीय विभाग ने
यूपी के पांच लाख लोगों को
विदेशों में नौकरी और रोजगार
की ठोस व्यवस्था की योजना बनाई
है। यह विभाग विदेशों में
रोजगार के इच्छुक युवाओं को
न सिर्फ प्रशिक्षित करेगा
बल्कि उन्हें नौकरी भी दिलाएगा।
इसी सिलसिले में विभाग ने लखनऊ
में दो दिवसीय कार्यशाला का
आयोजन किया।
विभाग
के सलाहकार मधुकर जेटली ने
कार्यशाला में कहा कि एनआरआई
विभाग एवं उप्र वित्तीय निगम
के प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश
के पांच लाख व्यक्तियों को
विदेशों में नौकरी व रोजगार
के अवसर उपलब्ध कराने की सक्रिय
एवं ठोस व्यवस्था की जाएगी।
जेटली ने कहा कि प्रदेश के
लोगों में कौशल विकास,
क्षमता
विकास तथा उनकी योग्यता के
अनुसार, नौकरी
के अवसर सुलभ कराने के लिए ही
एनआरआई विभाग ने यह कार्यशाला
की है। विदेशों में नौकरी के
इच्छुक प्रदेश के नागरिकों
को शासन स्तर से हर प्रकार की
सुविधायें उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यशाला
में विदेशों में नौकरी तथा
रोजगार करने के इच्छुक प्रदेश
के नागरिकों को दी जाने वाली
शासकीय सुविधाओं तथा कार्यो
के विषय में विस्तृत जानकारी
दी गर्इ। यह भी बताया गया कि
विदेश में नौकरी के लिए जाने
वालों की सहायता आर्थिक प्रकोष्ठ
करेगा।
Subscribe to:
Posts (Atom)











