अन्य खबरें यहां पढ़ें

Wednesday, 9 September 2015

यूपी के पांच लाख लोगों को विदेश में नौकरी दिलाएगी सरकार



लखनऊ - उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी! प्रदेश के अप्रवासी भारतीय विभाग ने यूपी के पांच लाख लोगों को विदेशों में नौकरी और रोजगार की ठोस व्यवस्था की योजना बनाई है। यह विभाग विदेशों में रोजगार के इच्छुक युवाओं को न सिर्फ प्रशिक्षित करेगा बल्कि उन्हें नौकरी भी दिलाएगा। इसी सिलसिले में विभाग ने लखनऊ में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया।

विभाग के सलाहकार मधुकर जेटली ने कार्यशाला में कहा कि एनआरआई विभाग एवं उप्र वित्तीय निगम के प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश के पांच लाख व्यक्तियों को विदेशों में नौकरी व रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की सक्रिय एवं ठोस व्यवस्था की जाएगी। जेटली ने कहा कि प्रदेश के लोगों में कौशल विकास, क्षमता विकास तथा उनकी योग्यता के अनुसार, नौकरी के अवसर सुलभ कराने के लिए ही एनआरआई विभाग ने यह कार्यशाला की है। विदेशों में नौकरी के इच्छुक प्रदेश के नागरिकों को शासन स्तर से हर प्रकार की सुविधायें उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यशाला में विदेशों में नौकरी तथा रोजगार करने के इच्छुक प्रदेश के नागरिकों को दी जाने वाली शासकीय सुविधाओं तथा कार्यो के विषय में विस्तृत जानकारी दी गर्इ। यह भी बताया गया कि विदेश में नौकरी के लिए जाने वालों की सहायता आर्थिक प्रकोष्ठ करेगा।

No comments:

Post a Comment