लाइट कम होने पर भी फोटो धुंधले नहीं होने देंगे एप्पल के नए फोन
मुम्बई।
आईफोन से स्मार्टफोन की दुनिया
में तहलका मचाने वाली कंपनी
एप्पल ने अपने आईफोन के दो नए
वर्जन लॉन्च किए हैं। ये हैं
6एस
और 6एस
प्लस, जिन्हें
बुधवार देर रात लांच किया गया।
इसकी खूबियों में 3डी
टच और डिस्प्ले तकनीक और 12
मेगापिक्सल
का कैमरा प्रमुख हैं, जो
LED फ्लैश
के साथ आएगा। कंपनी का दावा
है कि नया फोन 4 हजार
वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
साथ ही कम रोशनी में अच्छे
फोटो खींचने की सुविधा भी देता
है।
पहली बार आया है 3D टच
आईफोन
6एस
और 6एस
प्लस दोनों ही हैंडसेट 3D
टच के साथ
लॉन्च किए गए हैं। यह खूबी
यूजर को स्क्रीन पर प्रेशर
के अनुसार कई ऑप्शन उपलब्ध
कराएगी। इनमें स्टेटस अपडेट,
टेक फोटो,
चेक इन,
सर्च जैसे
कई ऑप्शन मौजूद होंगे। यदि
आप फोटो गैलरी में किसी फोटो
के ऊपर फोर्स टच करते हैं,
तो ओपन होते
ही वो 3D ऑप्शन
के तौर पर सामने आ जाएगा। कंपनी
ने इस फीचर्स को पीक एंड पॉप
का नाम दिया है। किसी स्मार्टफोन
में यह फीचर पहली बार आया है।
स्क्रीन 4.7 इंच से 5.5 इंच
आईफोन
6एस
की डिस्प्ले स्क्रीन जहां
4.7 इंच
की है, वहीं
आईफोन 6एस
प्लस 5.5 इंच
स्क्रीन के साथ आएगा।ये दोनों
क्रमशः 750x1334 पिक्सल
रेजोल्यूशन और फुल एचडी
1080x1920 पिक्सल
रेजोल्यूशन डिस्प्ले क्वालिटी
देते हैं। एप्पल ने स्क्रीन
को मजबूती और प्रोटेक्शन देने
के लिए Ion-X कंपनी
का नया ग्लास लगाया गया है।
दोनों में A9 3rd जनरेशन
64-बिट
चिपसेट दिया है, जो
A8 की
तुलना में 70 प्रतिशत
तेज है। कंपनी ने प्रोसेसर
के गीगीहर्ट्स (Ghz) और
रैम के बारे में नहीं बताया
है।
फ्रंट कैमरा दोनों हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का
दोनों
फोन के रियर कैमरे क्विकर
ऑटोफोकस और कलर एक्युरेसी
जैसे फीचर्स के साथ हैं,
जो किसी भी
फोटो को धुंधला नहीं होने
देगा। फ्रंट कैमरा दोनों
हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल
का है। दोनों फोन का ऑपरेटिंग
सिस्टम iOएस
9 है,
जो पहली बार
यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।
यूजर को iOएस
से एंड्रॉइड के गूगल प्ले
स्टोर पर जाने की सुविधा देने
वाला यह iOएस
9 यूजर्स
के लिए 16 सितंबर
से उपलब्ध रहेगा।

No comments:
Post a Comment