अन्य खबरें यहां पढ़ें

Wednesday, 9 September 2015

अब सोना बैंक में जमा कीजिए, ब्याज कमाइए


केंद्र ने कर्मचारियों का डीए 6 प्रतिशत बढ़ाया, गोल्ड बॉन्ड और गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम की भी घोषणा



48 लाख सरकारी कर्मचारी और 55 लाख पेंशनभोगियों को फायदा पहुंचेगा

नई दिल्ली. बिहार चुनाव की तिथियों की घोषणा से ऐन पहले केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) 6 प्रतिशत बढ़ा दिया। इससे केंद्र के 48 लाख कर्मचारियों और 55 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। सरकार ने आम लोगों के लिए गोल्‍ड बॉन्‍ड स्‍कीम भी लॉन्‍च की है।

मूल वेतन से भी 19 फीसदी अधिक

केंद्रीय कैबिनेट की बुधवार को बैठक हुई जिसमें महंगाई भत्ते (डीए) को 6 प्रतिशत बढ़ा दिया। यह 113 फीसदी से बढ़ाकर 119 फीसदी कर दिया गया। यह 1 जुलाई से लागू होगा। केंद्र ने अप्रैल में भी डीए 6 फीसदी बढ़ाया था, जो जनवरी से लागू हुआ था। नया इजाफा 6वें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक किया गया है।

अब सोना नहीं, गोल्ड बॉन्ड खरीदिए

सरकार ने आम आदमी का सोने के प्रति मोह कम करने के लिए गोल्ड बॉन्ड स्कीम की घोषणा की है। साथ ही घरों में पड़े हजारों टन सोने को आर्थिक चक्र में लाने मकसद से गोल्ड मॉनेटाइजेशन स्कीम को मंजूरी दे दी है।

आरबआई जारी करेगा गोल्ड बॉन्ड

- आरबीआई सरकार की ओर से गोल्ड बॉन्ड्स उतारेगा, जिन्हें आम आदमी खरीद सकेगा।
- यह पांच से सात साल में मेच्योर होंगे। इन पर ब्याज दर सरकार तय करेगी।
- एक व्यक्ति एक साल में अधिकतम 500 ग्राम का गोल्ड बॉन्ड खरीद सकेगा।
- गोल्ड बॉन्ड की कीमत दो ग्राम, पांच ग्राम, 10 ग्राम, 50 ग्राम और 100 ग्राम सोने के अनुपात में होगी।

सोना जमा कीजिए, ब्याज कमाइए

- गोल्ड मॉनेटाइजेशन स्कीम के तहत लोग बैंकों में सोना जमा करके ब्याज कमा सकते हैं।
- एफडी की तर्ज पर आप शॉर्ट, मीडियम और लॉन्ग टर्म के लिए सोना जमा करा सकते हैं।
- शॉर्ट और मीडियम टर्म वाली स्कीम लेने पर सोना वापस लेने का ऑप्शन भी होगा।

BIHAR ELECTION: 12 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पांच चरण में वोटिंग, काउंटिंग 8 को



पांच चरणों में होंगे चुनाव


बिहार में चुनाव 5 चरणों में होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ नसीम जैदी ने घोषणा की कि कुल 243 सीटों के लिए चुनाव पांच चरणों में कराए जाएंगे। बिहार में 6.68 करोड़ मतदाता हैं। बिहार चुनावों की घोषणा में त्योहारों का विशेष ध्यान रखा गया है। 38 जिले में से 29 नक्सल प्रभावित माने जा रहे हैं, इसी कारण सभी बूथों के लिए केंद्र की ओर से अर्धसैनिक बल तैनात रहेंगे।

आचार संहिता लागू

चुनावों की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। 16 सितंबर से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। 12 अक्टूबर को पहले चरण का मतदान होगा। दूसरे चरण का मतदान 16 अक्टूबर को होगा। तीसरे चरण का चुनाव 28 अक्टूबर को होगा। चौथे चरण का चुनाव एक नवंबर को होगा। पांचवां और अंतिम चरण का चुनाव 6 नवंबर को होगा। मतगणना 8 नवंबर को होगी।

पहला चरण - 49 सीटों पर मतदान।

दूसरा चरण - 32 विधानसभा, जिले कैमूर, रोहताग, जहानाबाद, औरंगाबाद

तीसरा चरणः 50 विधानसभा, जिले सारण, वैशाली, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर

चौथा चरणः 55 विधानसभा, जिले पं चंपारण पूर्व चंपारण शिवहर, सीतामणि, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान

पांचवां चरणः 57 विधानसभा, जिले मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूणि कटियार, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा


पहली बार मशीन पर प्रत्याशियों की तस्वीर भी
वोटिंग मशीन ईवीएम पर नाम के साथ प्रत्याशियों की तस्वीर भी होगी। देश में ईवीएम पर प्रत्याशियों की तस्वीर का यह प्रयोग पहली बार हो रहा है। पहले चरण की वोटिंग के बाद से ही एग्जिट पोल पर रोक लग जाएगी। हर विधानसभा में दो मॉडल पोलिंग बूथ होंगे। हर विधानसभा के लिए दो मॉडल पुलिस स्टेशन स्थापित किया जाएगा।

नीतीश सरकार 29 नवंबर तक
243 सदस्यीय बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है। बिहार में जदयू 10 साल से सत्ता में है। नीतीश कुमार की पार्टी का इस बार लालू प्रसाद की राजद और कांग्रेस के साथ गठबंधन है। नीतीश भाजपा के साथ 17 साल पुराना गठजोड़ तोड़कर जून 2013 में राजग से अलग हो गए थे।
भाजपा को पासवान का साथ
पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव में भाजपा का रामविलास पासवान की लोजपा और उपेन्द्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के साथ गठजोड़ था और भाजपा नीत गठबंधन ने उस चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया था।

वोटिंग 12 अक्‍टूबर से शुरू, काउंटिंग 8 नवंबर को

चरण तारीख विधानसभा सीटें
पहला 12 अक्टूबर 49 सीटें
दूसरा 16 अक्टूबर 32 सीटें
तीसरा 28 अक्टूबर 50 सीटें
चौथा 1 नवंबर 55 सीटें
पांचवां 5 नवंबर 57 सीटें

चुनाव आयोग की खास तैयारियां

- सुरक्षा बेहद कड़ी होगी। घुड़सवार पुलिस, हेलिकॉप्टर्स और स्पेशल बोट्स से निगरानी।
- लाइसेंसी हथियारों को इकट्ठा करने के लिए स्पेशल कमेटियां बनाई गई हैं।
- पहली बार ईवीएम पर उम्मीदवारों की फोटो भी होंगी।

आंकड़ों में बिहार

- 243 विधानसभा सीटें
- 38 सीटें अनुसूचित जाति
- 47 सीटें नक्सल प्रभावित
- 6.68 करोड़ मतदाता
- 38 में से 29 जिले नक्सल प्रभावित

Tuesday, 8 September 2015

ISIS के खिलाफ 'दुनिया का सबसे बड़ा फतवा'


पहली बार एक साथ इतने मुस्लिम धर्मगुरुओं ने किया साइन


नई दिल्ली - पूरी दुनिया में मुस्लिम राज का सपना देखने वाले खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस के खिलाफ पहली बार दुनिया का सबसे बड़ा फतवा जारी किया गया है। दावा किया जा रहा है कि इस फतवे पर देशभर के 1050 इमामों और मुफ्तियों ने हस्ताक्षर किए हैं और आईएसआईएस द्वारा जेहाद की आड़ में बेगुनाह लोगों की हत्या का विरोध किया है। इन्होंने वीभत्स तरीके से की जा रही हत्या के विडियो और तस्वीरें पोस्ट करने को भी गैर-इस्लामिक और शरीयत के खिलाफ बताया है।

एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार यह फतवा अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस और यूएई जैसे दुनिया के 47 देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ साझा किया गया है । इसमें यह भी कहा गया है कि आईएस का यह दावा पूरी तरह गलत है कि उसका कथित जेहाद इस्लामिक है और शरीयत के मुताबिक ही वे हिंसा को अंजाम दे रहे हैं।

इन्होंने किए हस्ताक्षर

रिपोर्ट के अनुसार इस फतवे पर साइन करने वालों में दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम, दारुल उलूम मोहम्मदिया, उलमा काउंसिल ऑफ इंडिया, अजमेर दरगाह, जमीयत अहले हदीस मुंबई, रजा अकैडमी, ऑल इंडिया तंजीम अम्मे--मस्जिद, आमिल साहब दाऊदी बोहरा, निजामुद्दीन औलिया दरगाह, जमीयतुल उलमा महाराष्ट्र, सैयद जहीर अब्बास रिजवी जैनाब्य और मोइन अशरफ साहब कचोचा दरगाह शामिल हैं। 15 अगस्त को यह फतवा संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून को भी दिया गया।

इन्होंने की पहल

एनबीटी के अनुसार इस्लामिक डिफेंस साइबर सेल के अध्यक्ष और दारुल उलूम अली हसन अहले सुन्नत के मुख्य सलाहकार डॉ. अब्दुल रहीन अंजारिया ने इसकी पहल की । उन्होंने इस्लामिक लीडर्स के सामने आईएस के कृत्य की पिटिशन रखी और एक हजार से भी ज्यादा धर्मगुरुओं ने आईएस के काम को गैर-इस्लामिक और अमानवीय बताया। यह दुनिया के दूसरे मुल्कों के लिए भी सबक है कि वे आगे आएं और आईएस जैसे आतंकी संगठनों की निंदा करें। यह वैश्विक शांति, सौहार्द और अगली पीढ़ियों के लिए जरूरी है।'

महाराष्ट्र सरकार का यू टर्न - मारिया ही करेंगे शीना केस की जांच


मुंबई
राकेश मारिया को मुंबई पुलिस चीफ से हटाते ही विवाद होने के एक दिन बाद ही महाराष्ट्र सरकार ने यू टर्न ले लिया है। शीना बोरा हत्याकांड की जांच के हेड मारिया ही बने रहेंगे। पद से हटाने की घोषणा के बाद मारिया ने पत्रकारों से कहा था कि डीएनए टेस्ट से कन्फर्म हो गया है कि 24 साल की शीना बोरा इंद्राणी मुखर्जी की ही बेटी थी। इस मामले में तीन लोगों को अरेस्ट किया गया है। पिछले 15 दिनों से इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इस अहम केस में आरोपियों से खुद पूछताछ कर रहे मारिया को मंगलवार सुबह राज्य सरकार ने हटाने की घोषणा कर दी थी। मारिया की जगह अहमद जावेद को मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर बनाने की घोषणा की।

बेहद सक्रिय थे मारिया

शीना की मां इंद्राणी मुखर्जी को गिरफ्तार करने के बाद से मारिया इस मामले में बेहद सक्रियता दिखा रहे थे। इस मामले में मारिया ने खुद ही सभी आरोपियों से पूछताछ की। मारिया हर दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जानकारी भी देते थे कि केस में उस दिन की जांच में क्या निकला। इसे लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि शीना बोरा केस की तरह ही दूसरे मामलों को भी तवज्जो मिलनी चाहिए।

जावेद के बदल गए थे तेवर

जावेद ने कार्यभार संभालने के बाद बुधवार को शीना बोरा हत्याकांड में मारिया से बिल्कुल अलग रुख दिखाया था। नये पुलिस कमिश्नर ने कहा, 'इस मामले को ठीक से हैंडल किया जाना चाहिए। सबूतों को इस तरह इकट्टा किया जाना चाहिए ताकि हमें इस केस की जांच में मदद मिले।'

यह था पूरा घटनाक्रम...

इंद्राणी को अंदर करने वाले पुलिस अफसर को कमिश्नर पद से हटाया 

 



और खबरों के लिए पढ़ते रहिए SirfKhabar.com

यमन में सऊदी अरब का हवाई हमला, 20 भारतीयों की मौत



सना, यमन - गृहयुद्ध में जल रहे यमन में सऊदी अरब लगातार हवाई हमले कर रहा है। ऐसे ही एक और हमले में 20 भारतीयों की मौत हो गई। मंगलवार को यह हमला यमन के हदीदा बंदरगाह पर तेल के तस्करों को निशाना बनाकर किया गया। हदीदा बंदरगाह के पास अल-खोखा इलाके में अरब गठबंधन सेनाओं की ओर से दो नावों को निशाना बनाया गया। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार अल-खोखा का इस्तेमाल भारतीयों की ओर से कच्चे तेल की तस्करी के लिए किया जाता है।

नई दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह अब भी इस खबर की पुष्टि करने की कोशिश कर रहा है। विभाग ने कहा कि फिलहाल उसके पास भारतीयों के मारे जाने की कोई जानकारी नहीं है।

विद्रोहियों के खिलाफ कर रहा हवाई हमले

यमन के शिया विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी अरब लगातार हवाई हमले कर रहा है। शिया विद्रोही गुट हउती ने देश के बड़े भूभाग पर कब्जा जाम लिया है। इसी के बाद सऊदी अरब के नेतृत्व में अरब देशों ने इस वर्ष 26 मार्च से हवाई हमले शुरू किए। अरब देशों के गठबंधन ने शिया विद्रोहियों को यमन से पूरी तरह से उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस ली है।दूसरी ओर विद्रोहियों का सफाया करने के लिए और ज्यादा सैनिकों को जमीन पर उतारने की योजना बनाई गई है। इसी के तहत अतिरिक्त विदेशी बलों को सना की ओर बढ़ने को कहा गया है।




उड़ान भर रहे प्लेन में लगी आग, बाल-बाल बचे 159 पैसेंजर्स


लास वेगास. अमेरिका के लास वेगास में उड़ान भरने के दौरान ब्रिटिश एयरवेज के एक प्लेन में आग लग गई। इस प्लेन में 159 पैसेंजर्स और 13 क्रू मेंबर्स सवार थे। प्लेन में अचानक आग लगने से तीन लोग घायल हो गए। आग लगने के तुरंत बाद प्लेन मैकक्रैन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया और सभी को प्लेन से निकाल लिया गया। लंदन गैटविक जाने वाली इस बोइंग 777 फ्लाइट 2276 में आग लगने के बाद इमरजेंसी उपाय किए गए।

ऐसे हुआ हादसा

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन पैसेफिक डिवीजन के स्पोकपर्सन इयान ग्रेगोर के अनुसार 'फिलहाल यही पता चला है कि प्लेन के लेफ्ट इंजन में टेक ऑफ के वक्त आग लग गई थी।' एयरपोर्ट ऑथरिटी के अनुसार आग लगने के कारण कुछ समय के लिए फ्लाइट सर्विस रोक दी गई थी।

Top news... India news... English News... Breaking news... World news... Yaman .... Mariya



 

Times of India Staff
Times of India Staff
Times of India Staff
Times of India Staff
Times of India Staff